Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कृष्णाब्रह्म में यूपी पुलिस टीम पर हमला,कई पुलिसकर्मी जख्मी, ग्रामीणों ने पुलिस वाहन भी तोड़ा

इस वक्त की एक बड़ी खबर कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव से आ रही है, जहां ग्रामीणों ने छापेमारी करने आई यूपी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है। ग्रामीणों के इस हमले में यूपी पुलिस के पदाधिकारी व जवान जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना रविवार देर शाम की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

कृष्णाब्रह्म में  यूपी पुलिस टीम पर हमला,कई पुलिसकर्मी जख्मी, ग्रामीणों ने पुलिस वाहन भी तोड़ा

केटी न्यूज/डुमरांव

इस वक्त की एक बड़ी खबर कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार  गांव से आ रही है, जहां ग्रामीणों ने छापेमारी करने आई यूपी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है। ग्रामीणों के इस हमले में यूपी पुलिस के पदाधिकारी व जवान जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना रविवार देर शाम की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि छापेमारी से पहले यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

कृष्णाब्रह्म में  यूपी पुलिस टीम पर हमला,कई पुलिसकर्मी जख्मी, ग्रामीणों ने पुलिस वाहन भी तोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम यूपी पुलिस छतनवार गांव के कुख्यात बाइक चोर अपराधी धर्मराज यादव व टिमिल यादव  के घर छापेमारी करने आई थी। यूपी पुलिस ने छापेमारी से पहले इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी। जैसे पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू किया, उसके परिजनों समेत कुछ ग्रामीणों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस पदाधिकारी के हाथ टूटने की बात बताई जा रही है। वहीं कुछ सिपाहियों को भी चोटे आई है, जबकि पुलिस वाहन का शीशा टूट गया है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।फिलहाल आरोपित फरार है। 

कृष्णाब्रह्म में  यूपी पुलिस टीम पर हमला,कई पुलिसकर्मी जख्मी, ग्रामीणों ने पुलिस वाहन भी तोड़ा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।