Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

असामाजिक तत्वों ने मोटर पंप में लगाई आग, गेहूं की सिंचाई बाधित

सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाव गांव के बधार स्थित एक मोटर पंप में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने मोटर पंप में पुआल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे मोटर का पूरा वायरिंग सिस्टम जलकर राख हो गया। इस घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है।

असामाजिक तत्वों ने मोटर पंप में लगाई आग, गेहूं की सिंचाई बाधित

असामाजिक तत्वों ने मोटर पंप में लगाई आग, गेहूं की सिंचाई बाधित

केटी न्यूज/नावानगर

सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाव गांव के बधार स्थित एक मोटर पंप में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने मोटर पंप में पुआल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे मोटर का पूरा वायरिंग सिस्टम जलकर राख हो गया। इस घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित मृत्युंजय कुमार सिंह ने इस संबंध में सिकरौल थाना में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है।

असामाजिक तत्वों ने मोटर पंप में लगाई आग, गेहूं की सिंचाई बाधित

अपने आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे अपने बिजली मोटर के माध्यम से गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। पटवन के दौरान वे कुछ समय के लिए अपने घर चले गए थे। जब वे कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि उनका मोटर पंप पूरी तरह जला हुआ है और आसपास जले हुए पुआल के अवशेष पड़े हैं। इससे स्पष्ट होता है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। घटना के बाद क्षेत्र में किसानों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है। किसानों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं खेती-किसानी को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। पीड़ित ने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

असामाजिक तत्वों ने मोटर पंप में लगाई आग, गेहूं की सिंचाई बाधित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।