बकरीद पर सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवि कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बकरीद पर सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

--कृष्णाब्रह्म थाना में शांति समिति की बैठक, पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवि कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवादित गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या असामाजिक तत्वों की हरकत दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने से भी बचने की सलाह दी।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में हमेशा से आपसी सौहार्द की परंपरा रही है और इसे हर हाल में कायम रखा जाएगा।शांति समिति की बैठक में इमरान खान, उमेश प्रसाद, मुन्ना ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया।