Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

चौसा बीआरसी में आयोजित हुआ टीएलएम मेला, शिक्षकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉड्यूल

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षक शिक्षण सामग्री (टीएमएल) मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड के सभी ग्यारह सीआरसीसी के शिक्षक शिक्षण सामग्री लेकर भाग लिए थे। जिसमें तीन बेहतर शिक्षण सामग्री लाने वाले शिक्षकों को पुरष्कृत किया गया।

चौसा बीआरसी में आयोजित हुआ टीएलएम मेला, शिक्षकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉड्यूल

चौसा बीआरसी में आयोजित हुआ टीएलएम मेला, शिक्षकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉड्यूल

केटी न्यूज/चौसा 

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ह्रषिकेश कुमार द्वारा फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया गया।  मेले में शिक्षकों ने बच्चों के शिक्षण को सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए अपनी-अपनी ओर से रचनात्मक शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की। जिसमें निर्णायक तीन सदस्यीय टीम द्वारा तीन सीआरसी मध्य विद्यालय पवनी के शिक्षक मो.शम्स आलम को

चौसा बीआरसी में आयोजित हुआ टीएलएम मेला, शिक्षकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉड्यूल

प्रथम व बालिका मध्य विद्यालय रामपुर के शिक्षिका सीमा रानी को दृतिय व कन्या मध्य विद्यालय डिहरी की शिक्षिका कुमारी रेखा देवी को तृतीय स्थान पर चयनित किया गया। चयनित सभी शिक्षकों को बीईओ द्वारा पुरष्कृत किया गया। जहा चयनित शिक्षक अब जिले में आयोजित टीएलएम में चौसा बीआरसी के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे।

चौसा बीआरसी में आयोजित हुआ टीएलएम मेला, शिक्षकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉड्यूल

बीईओ ह्रषिकेश कुमार ने बताया कि टीएलएम प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षकों की नवाचार क्षमता और शिक्षण शैली का मूल्यांकन होता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे बच्चों को रोचक एवं सरल तरीके से पढ़ाने में कितने सक्षम हैं।

चौसा बीआरसी में आयोजित हुआ टीएलएम मेला, शिक्षकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉड्यूल

यह मेला शिक्षकों के लिए न केवल अपनी शिक्षण विधियों को प्रदर्शित करने का एक मंच बना, बल्कि बच्चों को रुचिकर एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए नवीन प्रयोगों को अपनाने की प्रेरणा भी दी।निर्णायक टीम में रवि मिश्रा, ईश्वरानन्द विश्वकर्मा व असगर अली शामिल थे।

चौसा बीआरसी में आयोजित हुआ टीएलएम मेला, शिक्षकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉड्यूल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।