76वें सप्ताह में भोजन बैंक ने कराया जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन

‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ के भाव को आत्मसात करते हुए भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने सेवा अभियान के 76वें सप्ताह में गरीबों और जरूरतमंदों को नि:शुल्क प्रसाद रूपी भोजन कराया। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया।

76वें सप्ताह में भोजन बैंक ने कराया जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन

__ सेवा भाव की मिसाल बना भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान, श्रमदान के साथ आर्थिक सहयोग को भी बढ़े हाथ

केटी न्यूज/बक्सर।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ के भाव को आत्मसात करते हुए भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने सेवा अभियान के 76वें सप्ताह में गरीबों और जरूरतमंदों को नि:शुल्क प्रसाद रूपी भोजन कराया। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। इस दौरान सेवा, श्रमदान और सहयोग का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी संतोष राय, मो. एम. आलम उर्फ पप्पू, मुस्ताक, गुप्तेश्वर पटेल एवं अभय पटेल ने संयुक्त रूप से किया। श्रमदान के लिए पहुंचे चंदू सिंह, प्रभात शर्मा, दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर एवं गायक विश्वास वर्मा ने भोजन बैंक द्वारा लगातार चलाए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का यह अभियान समाज में मानवीय संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।संस्थान के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य अजित वर्मा, शिक्षक बालाजी एवं राजकमल उर्फ लाली बाबू ने कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव और सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन भी अपनी क्षमता के अनुसार भोजन बैंक के इस अभियान से जुड़कर सेवा कार्य को मजबूती दे सकते हैं।इस अवसर पर राहुल वर्मा की ओर से उनके पुत्र शिवाय के जन्मदिन पर खाद्य सामग्री का सहयोग किया गया।

वहीं शिवानंद उपाध्याय (उपाध्यापुर), रौशन कुमार वर्मा, दीपक कुमार सिंह एवं सुशील कुमार वर्मा ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। शिक्षक अर्जुन सिंह, अजित वर्मा, अधिवक्ता राजेश यादव एवं संतोष राय ने भोजन बैंक की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने तथा इसे और व्यापक बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान संतोष राय, गोलू शर्मा, चंदू सिंह एवं गायक विश्वास वर्मा के सहयोग से भोजन बैंक की टीम ने गौ-ग्रास के माध्यम से गौ सेवा भी की। संस्थान के सचिव राजीव कुमार उर्फ जीरो एवं मार्गदर्शन टीम के मनोज गुप्ता ने सेवा कार्य में श्रमदान और सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर अक्षत, आर्या, उन्नति, जया, गोलू शर्मा, श्रेयांश मिश्र, अभय पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे। मार्गदर्शन टीम के प्रभात शर्मा, मुस्ताक, मनोज गुप्ता एवं अजित वर्मा ने बताया कि आगामी रविवार, 27 सितंबर 2026 को सुबह नौ बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पुनः भोजन बैंक का आयोजन होगा। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों को भोजन कराने और कार्यक्रम को सफल बनाने में यथासंभव सहयोग करने की अपील की।