लहटन चौधरी की 22वीं पुण्यतिथि और दरोगा प्रसाद राय की 103वीं जयंती पर भावभीनी यादें

बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अवसर था, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. लहटन चौधरी की 22वीं पुण्यतिथि और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय की 103वीं जयंती का। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई गणमान्य लोगों ने दोनों विभूतियों को नमन करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

लहटन चौधरी की 22वीं पुण्यतिथि और दरोगा प्रसाद राय की 103वीं जयंती पर भावभीनी यादें

-- कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ जयंति व श्रद्धांजलि समारोह

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अवसर था, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. लहटन चौधरी की 22वीं पुण्यतिथि और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय की 103वीं जयंती का। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई गणमान्य लोगों ने दोनों विभूतियों को नमन करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन से की। उन्होंने कहा कि स्व. लहटन चौधरी गरीबों, पिछड़ों और बेरोजगारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। वे कांग्रेस की राजनीति में रणनीति और कुशल निर्णय लेने की क्षमता के लिए “राजनीति के चाणक्य” कहे जाते थे।

डॉ. पांडेय ने आगे कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय का जीवन समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाला था। उन्होंने जाति की नहीं, बल्कि जमात की राजनीति की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय साहब ने शिक्षा और बौद्धिक चेतना को राजनीतिक जीवन में महत्व देकर राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने 1952 से 1978 तक लगातार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर अपनी लोकप्रियता और कार्यक्षमता सिद्ध की।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस नेता संजय कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डा. प्रमोद ओझा, संजय कुमार दुबे, महेंद्र चौबे, भोला ओझा, विनय कुमार सिंह, जयराम राम, महिमा शंकर उपाध्याय, वीरेंद्र राम, मोहन मिश्रा, राजू कुमार, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

अंत में कार्यक्रम का समापन जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन विभूतियों के संघर्ष और विचारधारा से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाजहित में काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस तरह बक्सर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा न केवल भावुक क्षणों की गवाह बनी बल्कि कांग्रेसजनों को संगठन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी याद दिला गई।