Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

बैठक कर जताया विरोध, कहां नहीं सुनी मांग तो योजनाओं का करेंगे बहिष्कार 

केटी न्यूज/बक्सर  

राज्य सरकार की नीति से मुखिया परेशान हैं। क्योंकि सरकार किसी की सुनती नहीं और अधिकारी अपनी वाली करने से बाज नहीं आते। बार-बार हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अधिकारी आश्वासन भी देते हैं। लेकिन, उसका कोई सार्थक परिणाम निकल कर सामने नहीं आता। ऐसी ही चलता रहा तो हम लोग

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

सरकारी योजनाओं का बहिष्कार करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना हो अथवा वृद्धा पेंशन। हर योजना में मुखिया और निर्वाचित प्रतिनिधियों के अधिकार का हनन हो रहा है। यह बातें बुधवार को मुखिया संघ की बैठक में उठी। जिसकी अध्यक्षता अनिल सिंह मुखिया राजपुर व संचालन पवनी मुखिया के

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

प्रतिनिधि रोहित ओझा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हम लोग पहले भी अपना विरोध जता चुके हैं। लेकिन, लगातार हमारे अधिकारों का हनन हो रहा है। स्ट्रीट लाइन, मनरेगा, पंचायत सरकार भवन हर जगह मनमानी हो

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

रही है। अगर हमारी मांगों को अनसुना किया गया तो केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हम न्यायालय भी जाएंगे। इसके लिए 16 अगस्त को आंदोलन की रूपरेखा बनी। वहीं राजपुर मुखिया अनिल सिंह ने कहा कि पिछले माह भी बैठक हुई थी।

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

संघ के लोगों ने डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आश्वासन भी मिला लेकिन, कोई सुधार नहीं दिख रहा। लोग परेशान होते हैं तो मुखिया के पास शिकायत लेकर आते हैं। आज हालत ऐसी है कि कबीर अंत्येष्टि योजना में कोई दुखी परिवार आता है तो हम लोगों को अपनी जेब से रुपये देने पड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ मुखिया संघ की जिलाध्यक्ष रेखा देवी ने

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रखंड स्तर पर कार्यरत पदाधिकारी और मुखिया के मध्य तालमेल नहीं है। जिसका नतीजा यह है कि सिर्फ पंचायत और जिला नहीं हमारे प्रदेश की बदनाम हो रही है। और प्रदेशों की प्रगति बिहार से ज्यादा है। बैठक के दौरान कविता देवी, ज्योति गुप्ता,

सरकार की नीति व अधिकारियों के नखरे से परेशान हैं जिले भर के मुखिया

ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, श्रीभगवान सिंह, उपेंद्र सिंह, गामा यादव, मुन्ना चौबे, मुन्ना सिंह, मदन राम, भोला सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल चौबे, दिवाकर सिंह, अरविंद राम, प्रमोद पांडेय, धर्म कुमार सिंह, विनोद नट, चंदन कुमार पाल, असगर अली, अजीत यादव समेत जिले भर के अनेक मुखिया उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।