Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

ब्रह्मपुर में जश्न का माहौल, तीसरी बार विधायक बने शंभू नाथ सिंह यादव का गाजे–बाजे के साथ भव्य स्वागत

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद समर्थकों का उत्साह रविवार को भी चरम पर दिखाई दिया। चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन भी क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करने वाले राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव को बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता पूरे दिन लगा रहा।

ब्रह्मपुर में जश्न का माहौल, तीसरी बार विधायक बने शंभू नाथ सिंह यादव का गाजे–बाजे के साथ भव्य स्वागत

ब्रह्मपुर में जश्न का माहौल, तीसरी बार विधायक बने शंभू नाथ सिंह यादव का गाजे–बाजे के साथ भव्य स्वागत

केटी न्यूज/सिमरी

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद समर्थकों का उत्साह रविवार को भी चरम पर दिखाई दिया। चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन भी क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करने वाले राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव को बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता पूरे दिन लगा रहा।

सुबह से ही बगेन, कैथी, कुरुथीया, रघुनाथपुर, खरयांव, ब्रह्मपुर सहित विभिन्न पंचायतों और गांवों से गाजे-बाजे के साथ समर्थक जुलूस की शक्ल में निकल पड़े। समर्थकों के कदम जहां-जहां पड़े, वहां ढोल-नगाड़ों की थाप और विजय नारों की गूंज से वातावरण रोमांचित हो उठा। हर तरफ उत्साह, उमंग और गर्व का मिश्रण देखने को मिला।भव्य स्वागत कार्यक्रम सोन हरदेव फ्लावर मिल, लहना चक्की परिसर में आयोजित किया गया, जहां हजारों समर्थक इकट्ठा हुए। मंच पर पहुंचते ही विधायक शंभू नाथ सिंह यादव को फूल मालाओं की लंबी माला, गुलदस्ते और परंपरागत पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। समर्थकों ने खुशी के बीच नारे लगाए। 

कार्यकर्ताओं के बढ़ते कदमों और उत्सव के माहौल को देखते हुए विशाल लंगर की व्यवस्था की गई थी। इसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया। वहीं उत्सव की मिठास बढ़ाने के लिए लड्डुओं की भरपूर वितरण के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। पूरा परिसर उत्सव स्थल में तब्दील हो गया।

स्थानीय लोगों और युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सिर्फ जीत का जश्न नहीं, बल्कि विकास और जनहित की उम्मीदों का उत्सव है। विधायक ने भी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और आने वाले दिनों में वह उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए निरंतर काम करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।