Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

मोटरसाइकिल रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी पंचायतों में जन जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास जारी है।

मोटरसाइकिल रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया

केटी न्यूज/ जहानाबाद

जहानाबाद: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी पंचायतों में जन जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास जारी है। "संस्कार स्वच्छता - स्वभाव स्वच्छता" के थीम पर प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ और मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सरिता कुमारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक सभी पंचायतों में तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में घोसी प्रखंड कार्यालय से खपुरा मोड़ तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों ने स्वच्छता शपथ ली।

इस रैली का उद्देश्य आम जनों तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाना है। इस मौके पर प्रधान सहायक शम्भू प्रसाद भास्कर, प्रखंड समन्वयक सोनी कुमारी, अंचल के सभी कर्मी, प्रखंड प्रमुख जयमन्ति देवी, उप प्रमुख बबलू कुमार, सभी पंचायत समिति सदस्य और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।