Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का फूंका पुतला

माले कार्यकर्ताओं ने अमित शाह द्वारा लोकसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध पुतला दहन का आयोजन किया था। इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार केंद्र की गद्दी पर बैठी हैं

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का फूंका पुतला

केटी न्यूज/सिमरी

प्रखंड के आशापड़री मोड़ पर शनिवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद सदस्य केदार यादव के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। 

माले कार्यकर्ताओं ने अमित शाह द्वारा लोकसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध पुतला दहन का आयोजन किया था। इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार केंद्र की गद्दी पर बैठी हैं, तब से बाबा साहब की मूर्ति तोड़ने और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को भ्रमित करने के लिए गैर जिम्मेदाराना बयान दिया जा रहा है। इसे लोकतंत्र और संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। बाबा साहब पूरे देश के शोषित, वंचित, पीड़ित और समाज के लिए पूजनीय हैं। हर समाज के लोग उनको भगवान की दृष्टि से देखते हैं। इस मौके पर भाकपा माले के ज्योतिकवर प्रसाद सिंह, गायघाट पंचायत के सरपंच अरविंद सिंह, प्रखंड सचिव भाकपा माले पारस राय के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।