Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

डुमरांव के नये थानाध्यक्ष बने शंभू कुमार भगत, बक्सर सर्किल की इंस्पेक्टर बनकर गई प्रशिक्षु डीएसपी

डुमरांव के नये थानाध्यक्ष बने शंभू कुमार भगत, बक्सर सर्किल की इंस्पेक्टर बनकर गई प्रशिक्षु डीएसपी
डुमरांव के नये थानाध्यक्ष बने शंभू कुमार भगत

- भोजपुर जिले के कई थानों के थानाध्यक्ष रह चुके है शंभू, बेहतर कार्यों के लिए हो चुके है सम्मानित

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के नये थानाध्यक्ष बने शंभू कुमार भगत, बक्सर सर्किल की इंस्पेक्टर बनकर गई प्रशिक्षु डीएसपी

डुमरांव की निवर्तमान थानाध्यक्ष रही प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा का तबादला हो गया है, अब वे बक्सर सर्किल इंस्पेक्टर के दायित्व का निर्वहन करेंगी। जबकि उनके जगह भोजपुर जिले के तेज तर्रारा इंस्पेक्टर व अपने बेहतर कार्यों के लिए विभाग से सम्मानित हो चुके शंभू कुमार भगत को डुमरांव का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। शंभू कुमार शुक्रवार की शाम ही यहा का पदभार ग्रहण कर चुके है। वे 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी है।

डुमरांव के नये थानाध्यक्ष बने शंभू कुमार भगत, बक्सर सर्किल की इंस्पेक्टर बनकर गई प्रशिक्षु डीएसपी

बता दें कि डुमरांव आने से पहले शंभू कुमार आरा के चर्चित प्रोफेसर दंपति हत्याकांड का सफल उद्भेदन तथा भोजपुर में सोन नद में सक्रिय बालू माफियाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही कुख्यात इनामी अपराधी उमाशंकर मिश्र को गिरफ्तार करने जैसा काम कर चुके है। जिसके लिए इन्हें सम्मान भी मिला था। इसके अलावे इनकी गिनती तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस पदाधिकारियों में की जाती है तथा साइबर क्राइम के संबंध में इनकी जानकारी भी काफी अच्छी है।

डुमरांव के नये थानाध्यक्ष बने शंभू कुमार भगत, बक्सर सर्किल की इंस्पेक्टर बनकर गई प्रशिक्षु डीएसपी

डुमरांव पहुंचने के बाद केशव टाइम्स से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाना तथा अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। इसके अलावे शराब तथा मादक पदार्थों के तस्करी पर भी रोक लगाई जाएगी। वही, उन्होंने पुलिस पब्लिक फै्रंडली को मजबूत करने की बात कही और कहा कि बिना सबके सहयोग के अपराध पर काबू पाना आसान नहीं होगा।

डुमरांव के नये थानाध्यक्ष बने शंभू कुमार भगत, बक्सर सर्किल की इंस्पेक्टर बनकर गई प्रशिक्षु डीएसपी

उन्होंने कहा कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त को तेज किया जाएगा। नये थानाध्यक्ष ने लोगों से अपराध को रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील किया है। गौरतलब है कि इसके पहले प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा का कार्यकाल भी काफी सराहनीय रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।