असमाजिक तत्वों ने तालाब में डाला जहर, नुकसान से बचा किसान
क्षेत्र के केसठ गांव में असमाजिक तत्वों ने किसान धनजी कुमार उर्फ लोहा यादव के तालाब में जहर डाल दिया था, संयोग अच्छा रहा कि समय रहते इसकी जानकारी किसान को हो गई। किसान ने बिना देर किए ही तालाब का पानी निकाल कर नया पानी तालाब में डाल दिया, जिससे एक बड़ी क्षति होने से बच गया।

कोटी न्यूज/केसठ

इस संदर्भ में किसान लोहा यादव ने बताया कि वे प्रत्येक दिन की तरह शाम को मछलियों को दाना डाल अपने घर आ गया। जब वह सुबह तालाब पर पहुंचा तो देखा कि कुछ मछली मर गई है और कुछ अचेत अवस्था में पानी के ऊपर पड़ी हुई है। किसान समझ गया कि किसी ने तालाब में जहर डाल दिया है।
जिसके बाद तुरंत दूषित पानी को निकाल नया पानी तलाब में भरा गया। पानी निकासी व भरने तक कुछ मछली मर गई। लेकिन, किसान का बड़ा नुकसान से बच गया। किसान ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी है।