शराब के खिलाफ कार्रवाई में दो गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त

शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर कोरान सराय पुलिस की कार्रवाई में बुधवार की सुबह दो कथित शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खलवाइनार के समीप छापेमारी कर उनके पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से शराब के कारोबार में प्रयुक्त बजाज प्लाटिना बाइक भी जब्त की गई है।

शराब के खिलाफ कार्रवाई में दो गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त

__खलवाइनार में शराब की खेप के साथ दो गिरफ्तार, बाइक से हो रही थी सप्लाई का आरोप

केटी न्यूज/डुमरांव।

शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर कोरान सराय पुलिस की कार्रवाई में बुधवार की सुबह दो कथित शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खलवाइनार के समीप छापेमारी कर उनके पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से शराब के कारोबार में प्रयुक्त बजाज प्लाटिना बाइक भी जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि खलवाइनार के रास्ते शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खलवाइनार निवासी रामाशीष सिंह तथा कंजिया डेरा निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।कोरान सराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।