Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

पिपराढ़ में युवक को गोली मार किया घायल, इलाज के दौरान मौत

बगेन गोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार की देर शाम घर के दरवाजे पर ही एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक देव प्रकाश गोंड को ग्रामीणों ने तत्क्षणा रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर भेजने का निर्णय लिया, लेकिन, हायर सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिपराढ़ में युवक को गोली मार किया घायल, इलाज के दौरान मौत

केटी न्यूज/बक्सर

सूत्रों के अनुसार, देव प्रकाश किसी काम से गांव के बाहर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक अन्य युवक ने अचानक उन पर फायर कर दिया। गोली सीधा गर्दन में लगी, जिससे वे सड़क पर ही गिर पड़े। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ राय ने बताया कि गोली गर्दन में फंसी हुई थी, जिसे निकालने के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।

पिपराढ़ में युवक को गोली मार किया घायल, इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना मिलते ही बगेन गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर में जुट गई है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हमलावर की पहचान कर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को आपसी विवाद या पुराने तनाव की दिशा में भी खंगाल रही है। गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।