ब्रह्मपुर के कांट में भीषण चोरी, एक लाख नगद समेत लाखों के गहने ले उड़े चोर

ब्रह्मपुर के कांट में भीषण चोरी, एक लाख नगद समेत लाखों के गहने ले उड़े चोर

- ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में नहीं थम रही है चोरी की घटनाएं

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र के कांट गांव में चोरों ने एक घर में चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। चोरों कांट के शमशेर अंसारी के घर से एक लाख नगद रूपए के साथ ही सोने चांदी के आभूषण, कीमती बर्तनों तथा कपड़े समेत कुल 7 लाख के करीब की संपति पर हाथ साफ किया है। घरवालों को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह हुई। इसके बाद इसकी सूचना ब्रह्मपुर पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार शुक्रवार की रात जब घर वाले सो गए तो चोर छत के रास्ते प्रवेश कर बक्सा का ताला तोड़ उसमें रखे सोने चांदी के गहने और नगदी ले उड़े। सुबह में जब घर वालों की नींद खुले तो दरवाजा खुला पाया और

घर के सामान का अस्त व्यस्त हालत में देखा तो उन्हें चोरी की बात समझ में आई। बक्से में रखे गहने के सारे बैग खाली पड़े हुए थे। यह देखकर घर में मायूशी छा गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में चोर उचक्कों तथा नशेड़ियों के उत्पात से आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों आस पास के क्षेत्रों में नशेड़ियों की तादात बढ़ गई है। कई युवक हेरोईन जैसे मादक पदार्थ का सेवन भी करते है। ऐसे लोग ही अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बता दें कि हाल के दिनों में

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर, ब्रह्मपुर, निमेज सहित कई अन्य गांवों में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। ग्रामीणों की मानें तो ब्रह्मपुर पुलिस रात्रि गश्त नहीं करती है। जिस कारण चोर उचक्कों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वही इस मामले में गृह स्वामी ने मोटक उर्फ पहलवान नट के साथ ही दस अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।