Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

घरेलु विवाद में पिता ने खौलता तेल बेटे पर उड़ेला हालत गंभीर

घरेलू विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे पर खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल भीम दास को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घरेलु विवाद में पिता ने खौलता तेल बेटे पर उड़ेला हालत गंभीर

घरेलु विवाद में पिता ने खौलता तेल बेटे पर उड़ेला हालत गंभीर

केटी न्यूज/पटना

घरेलू विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे पर खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल भीम दास को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेतिया में भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा कॉलोनी गांव की है।

घरेलु विवाद में पिता ने खौलता तेल बेटे पर उड़ेला हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, भीम दास के पिता भुरा दास भंगहा बाजार में होटल चलाते हैं और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार शाम घरेलू कलह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने पकौड़ी तलने के लिए रखे गर्म तेल को बेटे पर फेंक दिया। खौलते तेल से गंभीर रूप से झुलसे भीम दास दर्द से चिल्लाने लगे, जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

घरेलु विवाद में पिता ने खौलता तेल बेटे पर उड़ेला हालत गंभीर

भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक किसी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच कर रही है और घायल से बयान लेने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इस घटना से परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग घायल युवक का इलाज करवा रहे हैं। कई लोगों ने आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।