Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, रास्ता दाे फिर सड़क बनाओ

ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, रास्ता दाे फिर सड़क बनाओ

केटीन्यूज/गाजीपुर

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भट्ट सराय गांव से होकर गुजर रही नवनिर्मित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर भट्ट सराय गांव के सामने जमाल चक व गोपाल चक को जोड़ने वाली सड़क पर इस पार से उस पार आने- जाने के लिए अंडरपास रास्ता दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा कार्यदायी संस्था व विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया गया।

ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, रास्ता दाे फिर सड़क बनाओ

इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण व कार्रदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को लिखित पत्र  भेजा गया। इस संबंध में संबंधित ग्राम के ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों का कहना था कि भट्ट सराय गांव के क्षेत्रफल की दृष्टि से गांव का एक हिस्सा सड़क निर्माण में निकल जाने के बाद गांव से ग्रामिणो का रास्ता कट जाएगा। इन गांवों के पुरवे आपस में जोड़ने के लिए सड़क बनाया गया है। जिसे ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण में बंद किया जा रहा है।

ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, रास्ता दाे फिर सड़क बनाओ

 इन लोगों का कहना है कि सड़क बंद कर दिए जाने से लोगों को खेती सहित बच्चों के विद्यालय, अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों के लिए आने -जाने के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी।इन लोगों का कहना है कि हम सड़क निर्माण का विरोध नहीं कर रहे हैं।

ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, रास्ता दाे फिर सड़क बनाओ

हमें केवल विभाग द्वारा रास्ता उपलब्ध कराया जाए, यही हमारी मांग है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान मन्नू यादव, पूर्व ग्राम प्रधान दीनानाथ यादव  सुरेश यादव, बिहारी यादव, सर्वजीत, राम आशीष, अवधेश, रामायण, ललन आदि ग्रामीण रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।