Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

भारत -बंगलादेश सीमा पर तैनात शहीद एसएसबी जवान का शव पहुंचा गांव मचा कोहराम

भारत -बंगलादेश सीमा पर तैनात शहीद एसएसबी जवान का शव पहुंचा गांव मचा कोहराम

केटी न्यूज/गाजीपुर

 भारत -बंग्लादेश सीमा पर पं बंगाल के मालदा में तैनात सीमा सुरक्षा बल 95वीं बटालियन के कांस्टेबल अभिषेक तिवारी का रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार की शाम पैतृक निवास नोनहरा थाना क्षेत्र के चेतनपुर सुभाखरपुर पहुंचा। शव पँहुचते ही लोगों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। अभिषेक तिवारी (30) पुत्र प्रभा तिवारी निवासी चेतनपुर- सुभाखरपुर दो भाइयों में बड़े थे। वर्ष 2013 मे बीएसएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। उनको विगत दिनों ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ कल रविवार को पूर्वाह्न उपचार के दौरान निधनं हो गया। निधन कि खबर पहुंचते ही घर गांव के अलावा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वहीं मृतका की पत्नी तथा एक छह वर्ष की बेटी एवं चार वर्ष के अबोध पुत्र का रो-रो कर हाल बेहाल है। मौत से माता- पिता बेसुध हैं। शव के घर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, मनोज सिंह, अवधेश राजभर, राकेश यादव, प्रमोद राय और युवा नेता विवेकानंद पांडेय सहित अन्य ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना श्रद्धांजलि दी और जवान के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

भारत -बंगलादेश सीमा पर तैनात शहीद एसएसबी जवान का शव पहुंचा गांव मचा कोहराम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।