मध्य विद्यालय बासुदेव अतिमी में नई चेतना अभियान का शुभारंभ, लैंगिक भेदभाव मिटाने का संकल्प

स्थानीय प्रखंड के मध्य विद्यालय बासुदेवा अतिमी में मंगलवार को नई चेतना अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक जीविका, मुखिया अतिमी और संकुल संघ की दीदी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और जागरूकता के माहौल से भर उठा। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, सुई-धागा, जलेबी बनाने और शॉप-सीढ़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में चयनित कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गईं।

केटी न्यूज/नावानगर

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैले लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर सकारात्मक सोच और समानता को बढ़ावा देना था। अतिथियों ने कहा कि लैंगिक भेदभाव की समाप्ति से समाज में व्याप्त कई कुप्रथाओं, जैसे भू्रण हत्या, बाल विवाह और दहेज प्रथा, को समाप्त किया जा सकता है। नई चेतना अभियान इसी दिशा में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक अमजद हुसैन, सामुदायिक समन्वयक मधु कुमारी केसरी, डाक समन्वयक दुर्गा, सक्षमा दीदी, जीविका दीदी के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।