राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में नए सत्र की पढ़ाई शुरू, 73 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन
प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। कॉलेज में अब तक कुल 73 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। विद्यार्थियों के पठन-पाठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

केटी न्यूज/केसठ ।
प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। कॉलेज में अब तक कुल 73 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। विद्यार्थियों के पठन-पाठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।कॉलेज के प्राचार्य कृष्णकांत सिंह ने बताया कि हिंदी विषय में 21, इतिहास में 24, राजनीति शास्त्र में 23, अर्थशास्त्र में दो, अंग्रेजी में दो तथा समाजशास्त्र में एक छात्र-छात्रा ने नामांकन लिया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कुल छह विषयों की पढ़ाई संचालित की जाएगी और इसके लिए आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था कर दी गई है।

प्राचार्य ने सभी नामांकित विद्यार्थियों से नियमित रूप से कॉलेज आकर कक्षाओं में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन से विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बेहतर होगा तथा परीक्षा की तैयारी भी मजबूत होगी। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

