Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

साइंस ड्रामा में जिले में प्रथम आए उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोविंदपुर के छात्र-छात्राएं

साइंस ड्रामा में जिले में प्रथम आए उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोविंदपुर के छात्र-छात्राएं
शिक्षकों के साथ विजेता प्रतिभागी

-प्रखंड के शिक्षकों में खुशी व्याप्त

केटी न्यूज। नावानगर ( बक्सर )

जिला स्तरीय साइंस ड्रामा में प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोविंदपुर के छात्र-छात्राओ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल तथा प्रखंड का नाम रौशन किया है। जिसको लेकर शनिवार को नावानगर के प्रखंड शिक्षकों में खुशी व्याप्त है। बता दें कि जिला में साइंस ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला के सभी प्रखंडों से 15 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।  प्रतियोगिता में गोविंदपुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 5 जी पर साइंस ड्रामा प्रस्तुत किया।

जिला के निर्णायक टीम ने इस ड्रामा को सराहना करते हुए अंक के आधार पर  प्रथम स्थान घोषित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों को साइंस ड्रामा के लिए  शिक्षक राम जी कुमार, संजय कुमार सिंह एवं शिक्षिका रेनू राय का प्रयास से उनकी विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खुशी जाहिर करने वालों में शिक्षकों में सुनील कुमार, ललित प्रताप भानु, मीना देवी, चंद्रावती देवी समेत अन्य शिक्षक शिक्षिका शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।