Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

महापरीक्षा का हुआ आयोजन, नवसाक्षरों में दिखा उत्साह

महापरीक्षा का हुआ आयोजन, नवसाक्षरों में दिखा उत्साह

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर ) 

डुमरांव के कन्या मध्य विद्यालय में रविवार को महापरीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में बड़ी तादाद में नवसाक्षरो ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान नवसाक्षरों में उत्साह देखा गया। इसका आयोजन बुनियादी शिक्षा के तहत हुआ था। जिसमें शिक्षा सेवकों अख्तर हुसैन, आसमा परवीन, फरहत नाज, फैज इमाम, इशरत खातून, निशात अफजा बेगम, अफसाना खातून, रेशमी प्रवीण और अलाउद्दीन ने नवसाक्षरों को प्रेरित कर उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। परीक्षा के दौरान डुमरांव बीईओ सुरेश प्रसाद, बीआरपी अशोक कुमार सिंह व केआरपी निर्मला कुमारी आदि ने निरीक्षण किया और परीक्षा को संतोषजनक बताया।

आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह भस्माकर दुबे शिक्षक बबलू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए बुनियादी शिक्षा के तहत अभियान चलाया जा रहा है। महापरीक्षा में पास होने के बाद नवसाक्षरो को साक्षर होने का प्रमाण पत्र मिलता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।