डुमरांव के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, जेईई एडवांस में हासिल की शानदार रैंक

देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2026 के घोषित परिणाम में डुमरांव के मेधावी छात्र लकी राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3550 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे डुमरांव और बक्सर जिले में गर्व की भावना देखी जा रही है।

डुमरांव के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, जेईई एडवांस में हासिल की शानदार रैंक

__ जेईई मेंस के जिला टॉपर लकी राज ने एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3550 प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

केटी न्यूज/डुमरांव

देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2026 के घोषित परिणाम में डुमरांव के मेधावी छात्र लकी राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3550 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे डुमरांव और बक्सर जिले में गर्व की भावना देखी जा रही है।स्थानीय कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र लकी राज ने कठिन प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।

लकी राज इससे पहले जेईई मेंस 2026 में 99.634 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर बक्सर जिले में टॉपर बने थे। अब जेईई एडवांस में भी शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। महज 17 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।विद्यालय के निदेशक टी.एन. चौबे ने लकी को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लकी की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी और उन्हें भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का उत्साह देगी।

लकी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डुमरांव में ही प्राप्त की। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 95.24 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। विशेष रूप से गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विद्यालय द्वारा दो बार सम्मानित किया गया और अकादमिक अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया गया।लकी के पिता राकेश कुमार केशरी व्यवसायी हैं, जबकि माता वंदना देवी गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय बन गई है।