Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान
Keshav Times

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर का एलेन कहे जाने वाले ज्ञान पाठशाला में छाई खुशी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। इस बार बक्सर शहर के महावीर स्थान स्थित ज्ञान पाठशाला का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। ज्ञान पाठशाला के आशीष पांडेय ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर का एलेन कहे जाने वाले ज्ञान पाठशाला में छाई खुशी

केटी न्यूज/बक्सर

इस पाठशाला की सानिया परवीन ने 90.2 प्रतिशत और सारा परवीन ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किया। सूरज सिन्हा को 83 प्रतिशत, सामिया ने 82 प्रतिशत, साक्षी श्रीवास्तव ने 81 प्रतिशत, अदिती ने 79 प्रतिशत, निशांत 75 प्रतिशत, अभय 71 प्रतिशत, सत्या कुमारी ने 70.6 प्रतिशत, नेहा 69 प्रतिशत, हासिल किया। इस मौके पर ज्ञान पाठशाला के निर्देशक इंजीनियर रवी स्वरूप ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। ज्ञान पाठशाला के बारे में रवि स्वरूप बताते हैं कि ज्ञान पाठशाला न केवल एक कोचिंग संस्थान है

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर का एलेन कहे जाने वाले ज्ञान पाठशाला में छाई खुशी

बल्कि एक क्रांति का नाम है। रवि स्वरूप बताते हैं कि उनका उद्देश्य बक्सर के बच्चों को कम से कम पैसों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराना है जिसके लिए वो दिन दुगुनी रात चौगुनी मेहनत करते हैं। गौरतलब है कि ज्ञान पाठशाला बक्सर का पहला ऐसा कोचिंग संस्थान हैं जो ऐसी और सीसीटीवी और डिजिटल बोर्ड जैसे फैसिलिटी से लैस है। बक्सर के अलावा ज्ञान पाठशाला की कई अन्य शाखाएं दिल्ली (नोएडा), मुजफ्फरपुर में भी स्थित है। चूंकि रवि स्वरूप बक्सर के ही रहने वाले हैं इसी लिए बक्सर के बच्चों के लिए उनका प्यार ज्यादा और फीस कम है। उनका संकल्प है बक्सर को शिक्षा में कोटा से भी बेहतर बनाना और बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान देना।

मौके पर ज्ञान पाठशाला के फाउंडर रवि स्वरूप, प्रेम सर, उत्कर्ष पाठक, हिमांशु शेखर, नेहा मिस, प्रिया मिस और शीतल मिस बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाईयां दिए।

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर का एलेन कहे जाने वाले ज्ञान पाठशाला में छाई खुशी

सीबीएसई 10 वीं का रिजल्टजारी होते ही दत्त क्लासेस के छात्रों में छाई खुशी, हर्षित तिवारी को गणित में मिला 96 प्रतिशत अंक

- छात्रों को सफलता के लिए परिश्रम, अनुशासन व निरंतर अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए - अविनाश दत्त

केटी न्यूज/बक्सर

परिश्रम को कोई विकल्प नहीं होता है। छात्रों को सफलता के लिए परिश्रम, अनुशासन व निरंतर अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें दत्त क्लासेस के संचालक अविनाश दत्त ने मंगलवार को कही। मौका था सीबीसई दसवी के रिजल्ट जारी होने के बाद दत्त क्लासेस में आयोजित समारोह का।

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर का एलेन कहे जाने वाले ज्ञान पाठशाला में छाई खुशी

बता दें कि मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें दत्त क्लासेस के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण किया। दत्त क्लासेस के छात्र हर्षित तिवारी को गणित में 96 प्रतिशत एवं विज्ञान में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ, वही शिक्षा गुप्ता को गणित में 95 एवं विज्ञान में 93 प्रतिशत अंक मिले। अर्पित तिवारी ने गणित में 90 एवं विज्ञान में 92, सौम्या कुमारी  87 प्रतिशत अंक दोनों विषयों में प्राप्त करने में सफल रही ,

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर का एलेन कहे जाने वाले ज्ञान पाठशाला में छाई खुशी

वहीं ऋषिका केसरी, हर्षित पांडेय ,शिवम सिंहा ने अच्छे प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण किया।इस मौके पर अपने संबोधन में अविनाश ने छात्रों की प्रतिभा की जमकर तारीफ की और कहा कि मेरा प्रयास सिर्फ इन्हें तराशना था। परीक्षा परिणाम इस बात का प्रमाण है कि छात्रों ने कठिन परिश्रम किया है तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन मिला है। इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार, सिया केसरी आदि उपस्थित थे।

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर का एलेन कहे जाने वाले ज्ञान पाठशाला में छाई खुशी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।