Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

केसठ में स्कूलों में बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल व बैग की जांच, अनियमितता के आरोपों पर प्रशासन सख्त

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित कमेटी द्वारा शनिवार को केसठ प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल पंप एवं छात्रों को वितरित स्कूल बैग की जांच की गई। जांच कार्य के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ, अंचलाधिकारी अभिषेक गर्ग तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह को नामित किया गया था।

केसठ में स्कूलों में बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल व बैग की जांच, अनियमितता के आरोपों पर प्रशासन सख्त

केटी न्यूज/केसठ।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित कमेटी द्वारा शनिवार को केसठ प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल पंप एवं छात्रों को वितरित स्कूल बैग की जांच की गई। जांच कार्य के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ, अंचलाधिकारी अभिषेक गर्ग तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह को नामित किया गया था।मिली जानकारी के अनुसार सरकारी विद्यालयों में इन सामग्रियों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।

केसठ में स्कूलों में बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल व बैग की जांच, अनियमितता के आरोपों पर प्रशासन सख्त

राज्य स्तर पर घटिया गुणवत्ता का सामान अधिक कीमत पर खरीदे जाने के कई मामले उजागर हुए थे, जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित आपूर्तिकर्ताओं पर जुर्माना भी लगाया गया है और व्यापक जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जांच शिक्षा मंत्री के निर्देश पर कराई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता वाली सामग्री उपलब्ध हो तथा शिक्षा विभाग के करोड़ों रुपये के फंड का सही उपयोग हुआ है।

केसठ में स्कूलों में बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल व बैग की जांच, अनियमितता के आरोपों पर प्रशासन सख्त

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालयों में बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल एवं बच्चों को दिए गए स्कूल बैग की गहन जांच की गई। जांच के दौरान विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।