Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

जिला नियोजनालय में 16 दिसंबर को एकदिवसीय रोजगार शिविर, 30 पदों पर चयन

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 16 दिसंबर को एकदिवसीय रोजगार शिविर (जॉब कैम्प) का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फील्ड, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा।

जिला नियोजनालय में 16 दिसंबर को एकदिवसीय रोजगार शिविर, 30 पदों पर चयन

केटी न्यूज/बक्सर

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 16 दिसंबर को एकदिवसीय रोजगार शिविर (जॉब कैम्प) का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फील्ड, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा।इस रोजगार शिविर में पटना स्थित फ्लाईवाइड एविएशन अकादमी द्वारा विमान परिचारिका (एयर होस्टेस) के पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कुल 30 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

जिला नियोजनालय में 16 दिसंबर को एकदिवसीय रोजगार शिविर, 30 पदों पर चयन

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन के उपरांत छह माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति की जाएगी।प्राप्त सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर जिला नियोजनालय परिसर में ही मौके पर किया जाएगा। रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हो सके हैं, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल  पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं।

जिला नियोजनालय में 16 दिसंबर को एकदिवसीय रोजगार शिविर, 30 पदों पर चयन

रोजगार शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक आवेदिकाएं अपने बायोडाटा (परिचय-पत्र) और आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित हो सकती हैं। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों और नियमों के लिए नियोजक संस्था स्वयं जिम्मेदार होगी। जिला नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी।यह रोजगार शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले की सभी बेरोजगार युवतियों से अपील की है कि वे इस रोजगार शिविर में भाग लेकर उपलब्ध अवसर का लाभ उठाएं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।