Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

राजपुर पावर सब स्टेशन में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

राजपुर पावर सब स्टेशन में शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 10 एमबीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में धुएं और लपटों का गुबार दिखाई देने लगा। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जबकि समय रहते नियंत्रण से एक बड़ा हादसा टल गया।

राजपुर पावर सब स्टेशन में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

-- 10 एमबीए ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक, कई इलाकों की बिजली बाधित

केटी न्यूज/डुमरांव

राजपुर पावर सब स्टेशन में शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 10 एमबीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में धुएं और लपटों का गुबार दिखाई देने लगा। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जबकि समय रहते नियंत्रण से एक बड़ा हादसा टल गया।ट्रांसफॉर्मर में मौजूद तेल के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राजपुर पावर सब स्टेशन में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

इसी बीच चौसा थर्मल पावर प्लांट में तैनात सीआईएसएफ की टीम भी मेकेनिकल फोम के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जिससे आग बुझाने में तेजी आई।आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पावर सब स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी दहशत का माहौल बन गया। पेट्रोल पंप कर्मियों ने एहतियातन पानी का छिड़काव और अन्य सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए। आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और कई लोग मोबाइल से वीडियो व तस्वीरें बनाते नजर आए।

राजपुर पावर सब स्टेशन में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शी बिजली विभाग के ऑपरेटर छठु कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकलते ही कार्यालय में उपलब्ध छोटे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के निर्देश पर जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने हालात को संभाला।सत्यदेव सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड के चारों ओर हाइडेंट और ट्रांसफॉर्मरों के बीच कंक्रीट की दीवार होना अनिवार्य है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

राजपुर पावर सब स्टेशन में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

घटनास्थल पर पहुंचे कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आग में 10 एमबीए ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल गया है, जबकि 15 एमबीए ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित है। आरा एमआरटी की टीम नुकसान का आकलन करेगी और देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल राजपुर, बन्नी और कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे दूरसंचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।