आक्रोश मार्च निकाल स्व. सुखदेव के परिवार को न्याय दिलाने की बुलंद की आवाज

आक्रोश मार्च निकाल स्व. सुखदेव के परिवार को न्याय दिलाने की बुलंद की आवाज

- महाराणा फाउंडेशन के बैनर तले निकाला गया था आक्रोश मार्च, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी 

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को बक्सर में महाराणा फाउंडेशन ने आक्रोश मार्च निकाल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल अपराधियों को फांसी की सजा दिला उनके परिवार को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की। यह आक्रोश मार्च गोलंबर से वीर कुंवर सिंह चौक तक आयोजित हुआ था।

जिसमें काफी संख्या में बाइक, चारपहिया एवं पैदल मार्च करते लोग शामिल हुए। यह आक्रोश मार्च महाराणा फाउंडेशन के डा. एके सिंह के नेतृत्व में निकाला गया था। जिसमें मुख्यतः पांच सूत्री मांगों को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्री से जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्यतः स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर करने या स्पीडी ट्रायल करते हुए उन्हें फांसी की सजा देने। उनके परिवार एवं गवाहों को वाई या जेड श्रेणी की स्पेशल सुरक्षा मुहैया कराने, संगठन के लिए हमेशा आंदोलनरत

रहने वाले महिपाल सिंह मकराना, अंबु एवं शेर सिंह राणा को भी अविलंब स्पेशल सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी गई। सुखदेव सिंह के हत्यारे को गोली मारो या फांसी दो, राजस्थान सरकार हाय-हाय, केंद्र सरकार हाय-हाय के नारे लगातार लगाए जा रहे थे। वहीं फाउंडेशन के सचिव योगेंद्र सिंह, इंद्रजीत बहादुर सिंह, संजय सिंह, रामनाथ सिंह एवं गणेश

सिंह आदि ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। आक्रोश मार्च में मनोज सिंह, कमल सिंह, जगदीश सिंह, संजय सिंह, रामनाथ सिंह, फाइटर सिंह, कमलेश्वर सिंह, भैरव कुमार, रंजन तिवारी, रघुराज सिंह, चंदन सिंह, संतोष सिंह, संतोष गौतम, सुनील सिंह उज्जैन, राजपुर मुखिया अनिल सिंह, रामजी सिंह, अजित सिंह समेत सैकड़ो अन्य उपस्थित थे।