Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

राजपुर विधायक विश्वनाथ राम का भाजपा पर तीखा प्रहार, होगा आंदोलन

बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के प्रति भाजपा नेता अमित शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देशभर में गुस्सा फूट रहा है।

राजपुर विधायक विश्वनाथ राम का भाजपा पर तीखा प्रहार, होगा आंदोलन

- बाबा साहेब पर अमित साह के विवादित बयान के बाद कांग्रेस विधायक ने आयोजित किया प्रेस वार्ता, बोले बाबा साहेब का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त

केटी न्यूज/बक्सर 

बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के प्रति भाजपा नेता अमित शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देशभर में गुस्सा फूट रहा है। इसी के तहत राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय विधायक विश्वनाथ राम ने नाथपुर गांव में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण किया, उसके बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा गृह मंत्री अमित शाह का बयान बाबा साहेब पर ही नही यह पूरे देश को अपमानित करता है। बाबा साहब हमारे देश के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनके प्रति इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा से दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर हमला करती रही है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब की प्रतिमा के सामने खड़ा होकर यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके आदर्शों और विचारधारा की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष करेंगे। बाबा साहब का अपमान पूरे देश का अपमान है। विधायक ने केंद्र सरकार से अमित शाह की टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी मांगने और बाबा साहब के प्रति सम्मान व्यक्त करने की मांग की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बाबा साहब के आदर्शों की रक्षा के लिए आगे आएं और इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाएं। बाबा साहब के अपमान के खिलाफ यह आंदोलन केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि पूरे समाज का आंदोलन है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।