जनता के दिलों में बस चुका है महागठबंधन - डॉ. मनोज पांडे

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि बिहार की जनता अब दिल से महागठबंधन के साथ खड़ी है। अपने तीन दिवसीय तूफानी दौरे के दौरान उन्होंने रामगढ़ और करहगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली में जनता का जो उत्साह और विश्वास दिख रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि बिहार बदलाव की ओर अग्रसर है। अब राजनीति सेवा का माध्यम बनेगी, सत्ता का साधन नहीं।

जनता के दिलों में बस चुका है महागठबंधन - डॉ. मनोज पांडे

-- जनता के उत्साह से झलक रहा है बदलाव का संदेश, बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिहार एक नए युग की दहलीज़ पर

केटी न्यूज/बक्सर।

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि बिहार की जनता अब दिल से महागठबंधन के साथ खड़ी है। अपने तीन दिवसीय तूफानी दौरे के दौरान उन्होंने रामगढ़ और करहगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली में जनता का जो उत्साह और विश्वास दिख रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि बिहार बदलाव की ओर अग्रसर है। अब राजनीति सेवा का माध्यम बनेगी, सत्ता का साधन नहीं।

डॉ. पांडे ने कहा कि महागठबंधन अब केवल एक राजनीतिक गठजोड़ नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं, उम्मीदों और अधिकारों का संगम बन चुका है। राहुल गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व और तेजस्वी यादव की युवा ऊर्जा मिलकर बिहार को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का घोषणा पत्र कागज़ का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आम नागरिकों के सपनों का संकल्प पत्र है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन की सरकार आने पर हर निर्णय जनता की भलाई को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। यह सरकार किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि हर वर्ग, हर समुदाय की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि बिहार की असली आत्मा समानता और सम्मान में है और महागठबंधन इसी आत्मा को साकार करने का संकल्प लेकर चला है।

अपने दौरे के दौरान डॉ. पांडे ने करहगर विधानसभा क्षेत्र के कोचस सहित कई गांवों का भ्रमण किया और महागठबंधन प्रत्याशी संतोष मिश्रा की जीत को सुनिश्चित बताया। वहीं रामगढ़ विधानसभा में उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी अजीत कुमार की जीत को अपार बहुमत से तय करार दिया।

बक्सर लौटने के बाद प्रेस से बातचीत में डॉ. पांडे ने कहा कि जिस आत्मीयता और स्नेह से जनता ने उनका स्वागत किया, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और भरोसा ही हमारी असली ताकत है, यही हमें संघर्ष से सफलता की ओर ले जाएगा। महागठबंधन जनता का आंदोलन है, और इस आंदोलन की जीत निश्चित है।इस तूफानी दौरे में डॉ. पांडे के साथ कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय पांडे, वरिष्ठ नेता रोहित उपाध्याय, संतोष भारती, हरेंद्र यादव, अरविंद कुमार सिंह, राजू यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।