- एमडीएम योजना की रिपोर्टिंग नहीं करने तथा स्पष्टीकरण का जबाव नहीं देने पर हुई कार्रवाई
केटी न्यूज/बक्सर

जिले में मध्यान भोजन योजना को लेकर लंबे समय तक रिर्पाेटिंग नहीं करने तथा इस संबंध में विभाग द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण का जबाव निर्धारित समय पर नहीं देने वाले जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब पांच दर्जन प्रधानाध्यापकों का वेतन स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मच गया है।

डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना ने डीपीओ स्थापना को संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन बंद करने को लेकर पत्र जारी कर अनुशंसा किया है। जिसमें जिले के लगभग पांच दर्जन प्रधानाध्यापकों पर कारवाई की गई है। डीपीओ ने यह कार्रवाई एमडीएम योजना की रिपोर्टिंग नहीं करने के अलावे प्रधानाध्यापकों पर स्वेच्छाचारित, मनमानेपन एवं विभागीय निदेश की अवहेलना करने को लेकर किया है। डीपीओ स्थापना को दिए पत्र में एमडीएम डीपीओ ने बताया है

कि दोपहर आईवीआरएस में प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा लगातार 1 नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक, 1 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक एवं 1 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 तक कॉल नॉट रेस्पांडेंट एंड नो आंसर के संबंध में पूछे गये प्रश्नों का जवाब नहीं दिया है। इसको लेकर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। लेकिन आज तक स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है। यह कृत्य स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन एवं विभागीय निदेश की अवहेलना को दर्शाता है।

जिसको ध्यान में रखते हुए डीपीओ मध्यान भोजन ने डीपीओ स्थापना को संबंधित प्रधानाध्यापकों का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने की अनुशंसा किया है। विभाग की इस कार्रवाई से प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि एमडीएम योजना की विभाग द्वारा मॉनिटरिंग करवाई जा रही है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।