Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में उपस्थिति रही बेहतर

वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही और किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं मिली।

विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में उपस्थिति रही बेहतर

--जिला नियंत्रण कक्ष ने जारी किए आंकड़े, सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल

केटी न्यूज/बक्सर

वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही और किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं मिली।प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए कुल 13,140 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12,998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राहत की बात यह रही कि किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया।

विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में उपस्थिति रही बेहतर

परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा प्रारंभ हुई और शांतिपूर्वक संपन्न हुई।इसी प्रकार द्वितीय पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए कुल 11,981 परीक्षार्थी निर्धारित थे। इनमें से 11,829 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में भी निष्कासन की संख्या शून्य रही, जो परीक्षा संचालन की पारदर्शिता और प्रशासनिक सतर्कता को दर्शाता है।जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में उपस्थिति रही बेहतर

साथ ही उड़नदस्ता टीमों द्वारा समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण किया गया। नियंत्रण कक्ष से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिला अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी अव्यवस्था या कदाचार की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रशासन ने सफल एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं सुरक्षा बलों की सराहना की है।

विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में उपस्थिति रही बेहतर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।