Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

मकर संक्रांति पर संवेदना और सेवा का संगम, मंगराव पंचायत में कंबल वितरण से खिले जरूरतमंदों के चेहरे

कड़ाके की ठंड के बीच मकर संक्रांति का पर्व मंगराव पंचायत के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का प्रतीक बनकर सामने आया। रामलीला मैदान परिसर में आयोजित कंबल वितरण समारोह ने जरूरतमंदों के जीवन में कुछ पल की गर्माहट और भरोसे की लौ जलाई।

मकर संक्रांति पर संवेदना और सेवा का संगम, मंगराव पंचायत में कंबल वितरण से खिले जरूरतमंदों के चेहरे

केटी न्यूज/राजपुर

कड़ाके की ठंड के बीच मकर संक्रांति का पर्व मंगराव पंचायत के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का प्रतीक बनकर सामने आया। रामलीला मैदान परिसर में आयोजित कंबल वितरण समारोह ने जरूरतमंदों के जीवन में कुछ पल की गर्माहट और भरोसे की लौ जलाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिबोधन राय ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी अमरेंद्र पांडेय ने संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया आनंद प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह रहे, जिन्होंने पंचायत के विभिन्न गांवों से आए लगभग 300 गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ झलक रही थी।

मकर संक्रांति पर संवेदना और सेवा का संगम, मंगराव पंचायत में कंबल वितरण से खिले जरूरतमंदों के चेहरे

मुखिया आनंद प्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि समाज सेवा कोई औपचारिक दायित्व नहीं, बल्कि आत्मिक संतोष का माध्यम है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस न करे। इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।ग्रामीण जनार्दन पांडेय ने कहा कि माघ महीने में जरूरतमंदों को कंबल दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है और ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।समारोह में ओम प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, दिवाकर पांडेय, मुन्ना राय सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, सहयोग और मानवीयता का भाव देखने को मिला, जिसने मकर संक्रांति के संदेश को सार्थक कर दिया।

मकर संक्रांति पर संवेदना और सेवा का संगम, मंगराव पंचायत में कंबल वितरण से खिले जरूरतमंदों के चेहरे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।