Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

पोल में दौड़ा करंट सफाई कर्मी को लगा झटका, बाल-बाल बची दर्जनों की जान

बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान पर बन आयी है। कुछ इसी तरह की घटना सोमवार स्टेशन रोड के नया थाना के पास आदर्श गली मोड़ पर घटी। सुबह में नप के सफाई कर्मी जैसे ही बिजली के पोल पर रखे कूड़े का उठाव शुरू किया, उसे करेंट का झटका लगा और दूर फेका गया।

पोल में दौड़ा करंट सफाई कर्मी को लगा झटका, बाल-बाल बची दर्जनों की जान

आए दिन पोल में करंट आने से लोगों में मच जाता है हड़कंप 

निजी कंपनी के तार बिछाए जाने से बिजली मिस्त्री को घरेलू तार खोजने में होती है परेशानी 

केटी न्यूज/डुमरांव   

बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान पर बन आयी है। कुछ इसी तरह की घटना सोमवार स्टेशन रोड के नया थाना के पास आदर्श गली मोड़ पर घटी। सुबह में नप के सफाई कर्मी जैसे ही बिजली के पोल पर रखे कूड़े का उठाव शुरू किया, उसे करेंट का झटका लगा और दूर फेका गया।

पोल में दौड़ा करंट सफाई कर्मी को लगा झटका, बाल-बाल बची दर्जनों की जान

मजदूर को करेंट की चपेट में आते ही अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इतना ही नहीं पोल में करेंट पास करने से जहां नमी थी, वहां से धुआं भी निकल रहा था। इसकी जानकारी लोगों द्वारा बिजली कंपनी के जेई मनीष कुमार को दी गई, उन्होंने मिस्त्री भेजने की बात कही, लेकिन लोगों के घंटों इंतजार के बाद भी मिस्त्री नहीं आया तो कुछ मोहल्लों के लोगो ने अपनी जान जाखिक में डाल उसे बोरे से ढक दिया।

पोल में दौड़ा करंट सफाई कर्मी को लगा झटका, बाल-बाल बची दर्जनों की जान

 मालूम हो कि आए दिन इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। कई लोगों और जानवरों की जाने भी जा चकुी हैं, बावजूद विभाग के द्वारा इस पर किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया है। सोमवार को पोल में तार आने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा एहतियात के तौर पर कोई व्यवस्था नहीं किये जाने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है

पोल में दौड़ा करंट सफाई कर्मी को लगा झटका, बाल-बाल बची दर्जनों की जान

कि समय पर लोगों से बिल जमा कराती है, चोरी से बिजली जलाने वालों पर दंडनात्मक कार्रवाई करती है तो फिर लोगों के जानमाल से क्यों खिलवाड़ विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिस पोल में करेंट दौड़ रहा था, वहां पर एक किराना का दुकान है, जहां लोग और बच्चे भी समान की खरीदारी करने पहुंचते हैं। कोई गलती से भी चपेट में आ जाता है, तो उसकी जान जा सकती है। विभाग को ऐसी घटनाओं के प्रति चौकस रहते हुए काम करना होगा।

पोल में दौड़ा करंट सफाई कर्मी को लगा झटका, बाल-बाल बची दर्जनों की जान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।