Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

किसान रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश, डीएम ने दिए सख्त आदेश

जिले में किसान रजिस्ट्री अभियान को तेज, प्रभावी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

किसान रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश, डीएम ने दिए सख्त आदेश

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में किसान रजिस्ट्री अभियान को तेज, प्रभावी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने किसान रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्य को “मिशन मोड” में संचालित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

किसान रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश, डीएम ने दिए सख्त आदेश

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किसानों का पंजीकरण कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में तत्काल ब्लॉक स्तरीय मॉनिटरिंग सेल गठित करने का निर्देश दिया गया, जो प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक अभियान की प्रगति की निगरानी करेगा।

किसान रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश, डीएम ने दिए सख्त आदेश

जिला स्तर पर भी कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है, जो फील्ड में कार्यरत कर्मियों को आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित समाधान करेगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी किसान रजिस्ट्री कैंप प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक अनिवार्य रूप से संचालित किए जाएंगे। दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड भ्रमण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी, बीडीओ एवं अंचलाधिकारी को स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

किसान रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश, डीएम ने दिए सख्त आदेश

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि प्रतिदिन शाम को अभियान की समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्थिति में कम प्रदर्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवश्यकतानुसार जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि किसान रजिस्ट्री अभियान को सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कर किसानों को सरकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ दिलाया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।