Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं।

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा
Devendra Yadav

केटी न्यूज़/बिहार

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं।तेजस्वी यादव और लालू यादव के खिलाफ उन्होंने गम्भीर आरोप लगाए।नेता देवेंद्र यादव को लेकर माना जा रहा है कि वे RJD को अलविदा कह सकते हैं।अनुमान है कि वह खुद रिजाइन ना कर के पार्टी की ओर से कार्यवाई का वेट करें।RJD के और भी कई नेता लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी छोड़ सकते है 

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाए हैं कि लालू यादव सिद्धांतों से समझौता कर चुके हैं।उन्होंने परिवारवाद को लेकर भी निशाना साधा है। इससे पहले पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम JDU में जा चुके हैं। बांका से राजबल्लभ यादव के भाई विनोद यादव निर्दलीय लड़ रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

अपने आवास पर देवेंद्र यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि लालू यादव पारिवारिक न्याय के पुरोधा हैं। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। बाहर से आए लोगों को टिकट दिया जा रहा है। पप्पू यादव से अन्याय हुआ है। उन्हें अभिमन्यु की तरह घेरा, लेकिन वे लाक्षागृह भेद देंगे। लालू समझ लें कि यादव समाज कोठी का अनाज नहीं हैं।पार्टी में सांप्रदायिक लोगों को लाया जा रहा है। राजद से कई विकेट गिरेंगे। शुरुआत हो चुकी है। लालू ने उनको जेल से फोन कर तेजस्वी को आशीर्वाद देने के लिए कहा था। हमने ऐसा किया भी। लेकिन अब सिद्धांतों से समझौता किया जा रहा है। आरजेडी लोकसभा 2024 नहीं जीतेगी। वह विधानसभा में 2025 में भी कैसे जीतकर आएगी। उन्होंने कहा कि वे अपने साथियों के साथ विचार विमर्श कर अगला कदम रखेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।