Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर कटिहार के युवक की मौत

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूर्वी साइड स्थित डाउन लाइन पर रविवार को गाड़ी संख्या (05289) पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर कटिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई।

पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर कटिहार के युवक की मौत

केटी न्यूज़/आरा

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूर्वी साइड स्थित डाउन लाइन पर रविवार को गाड़ी संख्या (05289) पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर कटिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के कारण स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई है, जो कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के मंगतपुर गांव का निवासी था। वह पेशे से मजदूर था और पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि सुमन शुक्रवार को घर से खाना खाकर कैपिटल एक्सप्रेस से पटना पहुंचे थे। वहां से उन्होंने मुजफ्फरपुर–पुणे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर पुणे जाने का निर्णय लिया। लेकिन आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी साइड पर वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद उपस्थित लोगों ने आरा रेल पुलिस को सूचित किया। पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और शव को आरा रेल थाना ले गई। वहां शव की तलाशी लेने पर सुमन का आधार कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान की गई। सुमन के परिवार में दो भाई, मनीष और सुमित, और चार बहनें, मनिता, राधा, पूनम और जुली शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है, और परिवार के सभी सदस्य शोक में डूबे हुए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।