मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें-अवधेश प्रसाद
श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का बुधवार, 12 फरवरी को निधन हो गया। इस मौके पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का बयान सामने आया है।
![मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें-अवधेश प्रसाद](https://keshavtimes.com/uploads/images/202502/image_750x_67acd05fec555.jpg)
केटी न्यूज़/अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का बुधवार, 12 फरवरी को निधन हो गया। इस मौके पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का बयान सामने आया है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि महाराज जी, प्रभु श्री राम की तपस्या और पूजा सालों से करते आए थे। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करेंगे कि उनके नाम पर एक भव्य गेट बनाया जाए। उसी गेट के सामने महाराज जी की एक भव्य मूर्ति लगाई जाए। हमारे अयोध्यावासी और प्रभु श्री राम के लिए उनकी कई सेवाएं रही हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
महंत सत्येंद्र दास को गुरुवार दोपहर 12 बजे जल समाधि दी जाएगी। दास का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा है। लोग दर्शन कर रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। सत्येंद्र दास के शिष्यों में शोक की लहर है।दास 6 दिसंबर, 1992 को अस्थायी राम मंदिर के पुजारी थे, जब बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था।