कस्तूरबा विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर बैठक आयोजित

प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया।बैठक में कक्षा 6 से 12वीं तक की सभी योग्य छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कस्तूरबा विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर बैठक आयोजित

केटी न्यूज/केसठ ।

 प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया।बैठक में कक्षा 6 से 12वीं तक की सभी योग्य छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नामांकन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा विद्यालय से वंचित बालिकाओं की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं को 75 प्रतिशत सीटों पर तथा बीपीएल परिवार की बालिकाओं को 25 प्रतिशत सीटों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।साथ ही, सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर नामांकन अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रह सके।इस मौके पर सुनील कुमार, रीना कुमारी, जितेंद्र कुमार, फिरोज आलम, रामजी कुमार, मुस्तफा, आनंद मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।