डीएम साहिला ने मॉडल प्लस टू राज हाई स्कूल डुमरांव का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी साहिला ने शनिवार को मॉडल प्लस टू राज हाई स्कूल डुमरांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और कई आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम साहिला ने मॉडल प्लस टू राज हाई स्कूल डुमरांव का किया निरीक्षण

__ शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 केटी न्यूज/डुमरांव 

जिलाधिकारी साहिला ने शनिवार को मॉडल प्लस टू राज हाई स्कूल डुमरांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और कई आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर पढ़ाई की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विषयवार समझ तथा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

साथ ही शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रों की उपस्थिति तथा परीक्षा परिणाम को लेकर चर्चा की।डीएम ने प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्र को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ समय पर कक्षाओं का संचालन किया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा और खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की बात कही।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, नियमित सफाई कराने तथा छात्रों के लिए स्वास्थ्यकर माहौल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाए जाने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सभी बुनियादी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।जिलाधिकारी ने विद्यालय को प्राप्त राशि के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि विद्यालय की राशि का व्यय पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और संसाधनों का सही उपयोग हो।डीएम के निरीक्षण से विद्यालय प्रशासन में सक्रियता देखी गई। अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर टेसलाल समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।