अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित राज्य के विभिन्न अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नामांकन कक्षा 9वीं एवं 11वीं (कला व विज्ञान संकाय) में किया जाएगा। इसके तहत राज्य के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू

--9वीं व 11वीं कक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित, परीक्षा 17 मई को

केटी न्यूज/बक्सर

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित राज्य के विभिन्न अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नामांकन कक्षा 9वीं एवं 11वीं (कला व विज्ञान संकाय) में किया जाएगा। इसके तहत राज्य के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी से 1 मई तक चलेगी। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 2 से 4 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रवेश पत्र 12 मई से 16 मई के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी।

परीक्षा परिणाम 28 मई को प्रकाशित किया जाएगा और चयनित विद्यार्थियों का नया शैक्षणिक सत्र 8 जून से प्रारंभ होगा।इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट निकालकर संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। पात्रता के अनुसार कक्षा 9वीं के लिए अधिकतम आयु 16 वर्ष तथा 11वीं के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।चयन के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित होगी, जिसकी अवधि दो घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर नामांकन दिया जाएगा। यह नामांकन कटिहार, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर और कैमूर स्थित विद्यालयों के साथ-साथ सिवान, पूर्णिया, सहरसा, मुंगेर व सुपौल के कैंप विद्यालयों के लिए भी होगा।

--निःशुल्क सुविधाएं व आरक्षण व्यवस्था

इन विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को आवास, भोजन, वस्त्र, दवा, पुस्तकें तथा आधुनिक प्रयोगशाला की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। 11वीं कक्षा में विज्ञान (पीसीएम/पीसीबी) और कला संकाय की पढ़ाई उपलब्ध रहेगी। आरक्षण के तहत 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं एवं 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित हैं। साथ ही राज्य सरकार की वर्तमान आरक्षण नीति भी लागू रहेगी।