नामांकन अभियान: रामपुर के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर के छात्र-छात्राओं ने नामांकन अभियान के तहत गुरुवार को प्रभातफेरी निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभातफेरी का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे ने किया।

नामांकन अभियान: रामपुर के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

केटी न्यूज/केसठ।

 प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर के छात्र-छात्राओं ने नामांकन अभियान के तहत गुरुवार को प्रभातफेरी निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभातफेरी का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे ने किया।इस दौरान बच्चों ने पोषक क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए नारे लगाए और लोगों से 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

शिक्षक बृज बिहारी सिंह ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किया, वहीं अखण्ड प्रताप सिंह ने अभियान गीत के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे ने कहा कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिक्षा पाना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, इसे सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस मौके पर शिक्षिका नीलम देवी, साजिया चौधरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।