ई-शिक्षाकोष में गड़बड़ी पर बीईओ सख्त, दो शिक्षकों से 24 घंटे में मांगा जवाब

स्थानीय प्रखंड में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पोर्टल की समीक्षा के दौरान दो शिक्षकों की कार्यशैली संदिग्ध पाए जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) श्याम बिहारी प्रसाद ने उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

ई-शिक्षाकोष में गड़बड़ी पर बीईओ सख्त, दो शिक्षकों से 24 घंटे में मांगा जवाब

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय प्रखंड में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पोर्टल की समीक्षा के दौरान दो शिक्षकों की कार्यशैली संदिग्ध पाए जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) श्याम बिहारी प्रसाद ने उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ई-शिक्षाकोष पोर्टल के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय परमेश्वरपुर के शिक्षक अविनाश कुमार वर्मा की मई माह में दो दिनों तक उपस्थिति "आउट" दर्ज पाई गई।

वहीं कन्या प्राथमिक विद्यालय अटिमी की शिक्षिका आस्था पाल की तीन दिनों की उपस्थिति भी "आउट" दिखाई गई। विभाग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीईओ ने बताया कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यालय संचालन की नियमित निगरानी की जा रही है। समीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

मामले में संबंधित विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों पर भी सवाल खड़े हुए हैं। जारी पत्र में संकेत दिया गया है कि उपस्थिति संबंधी गड़बड़ियों में उनकी भूमिका और निगरानी व्यवस्था की भी जांच होगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से प्रखंड के शिक्षकों में हड़कंप मचा है। विभाग का कहना है कि विद्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ई-शिक्षाकोष की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।