मैट्रिक रिजल्ट, टॉप टेन में रहा बक्सर का दबदबा, पांच स्थानों पर स्थानीय छात्रों ने जमाया कब्जा

शनिवार को बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। इस बार के परीक्षा परिणाम में बक्सर के छात्रों का जलवा रहा है। टॉप टेन में पांच स्थानों पर बक्सर के छात्रों ने अपना कब्जा जमा प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मैट्रिक रिजल्ट, टॉप टेन में रहा बक्सर का दबदबा, पांच स्थानों पर स्थानीय छात्रों ने जमाया कब्जा

- बड़का राजपुर के पुनीत बने सेकेंड टॉपर तो चौसा की संस्कृति ने पांचवे स्थान पर जमाया कब्जा, आठवे, नौवे व दससे स्थान पर भी आए जिले के छात्र

केटी न्यूज/बक्सर

शनिवार को बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। इस बार के परीक्षा परिणाम में बक्सर के छात्रों का जलवा रहा है। टॉप टेन में पांच स्थानों पर बक्सर के छात्रों ने अपना कब्जा जमा प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

इस कड़ी में आदर्श हाई स्कूल बड़का राजपुर के छात्र पुनीत सिंह ने कुल 488 अंक ला सेकंड टॉपर बने है। पुनीत के पिता शिक्षक है। वहीं, चौसा की संस्कृति कुमारी 485 अंक ला टॉप टेन में पांचवे नंबर पर आई है। इसके अलावे टॉप टेन में शामिल अन्य परीक्षार्थियों में ब्रह्मपुर प्रखंड के हाई स्कूल निमेज की छात्रा अंशु प्रिया 482 अंक ला आठवे, इसी प्रखंड के हाई स्कूल चकनी हठीलपुर के छात्र विशाल कुमार नौवे व अरियांव की डोली कुमारी ने 480 अंक ला दसवा स्थान प्राप्त किया है।

मैट्रिक परीक्षा में छात्रों के इस प्रदर्शन से शिक्षा विभाग के साथ ही उनके स्कूल के शिक्षक व परिवार वाले गौरवान्वित महसूस कर रहे है। शनिवार को आदर्श हाई स्कूल बड़का राजपुर पहुंच जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने राज्य के सेकेट टॉपर बने पुनीत को सम्मानित किया है। 

शिक्षक का बेटा मैट्रिक परीक्षा में सेकेंड टॉपर बना पुनीत 

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस उक्ति को प्रखंड के प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय बड़का राजपुर के छात्र पुनीत ने चरितार्थ कर दिखाया है। उसने मैट्रिक परीक्षा 2025 में पूरे बिहार में द्वितीय स्थान हासिल किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र पाण्डेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नाजीश अली व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय बड़का राजपुर पहुंच पुनीत कुमार सिंह को माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर सम्मानित किया।

इस मौके पर डीईओ ने कहा कि कड़ी मेहनत के बदौलत कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होने विद्यालय के सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि आपलोग की मेहनत का प्रतिफल है। नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत संतोष कुमार सिंह व माता सरिता देवी का पुत्र पुनीत कुमार सिंह 488 अंक प्राप्त कर बिहार मे सेकेंड टॉपर बन पूरे जिला का मान बढाया है। पुनीत के सफलता पर पूरे शिक्षा जगत में जश्न का माहौल कायम हो गया।

पुनीत मूल रूप से कैमूर जिला के चांद प्रखंड अंतर्गत पाढ़ी गांव का स्थायी निवासी है। पुनीत के पिता सिमरी प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय बड़का राजपुर में शिक्षक के पद पर पदस्थापित है। सिमरी मे हीं अपने पिता के साथ किराये के मकान मे रह कर पुनीत पढ़ाई करता है।

विद्यालय मे खुशी का माहौल 

पुनीत के सफलता की खबर सुनकर आदर्श उच्च विद्यालय बड़काराजपुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार चौबे ने पुनीत को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने पुनीत को मिठाई खिला कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व बधाई दिया। शिक्षकों ने बताया कि पुनीत बहुत शालीन एवं आज्ञाकारी छात्र रहा है। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन व कडी मेहनत ही सफलता का राज है। प्रत्येक दिन वह विद्यालय आता था।

शिक्षक का मार्गदर्शन जरूरी - पुनीत 

पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पुनीत कुमार सिंह ने कहा कि निजी विद्यालयों की अपेक्षाकृत सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है। सरकारी विद्यालयों मे सभी शिक्षक योग्य व अनुभवी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रत्येक दिन विद्यालय जाना चाहिए एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन के अनुसार पठन-पाठन करना चाहिए।

उनसे पूछा गया कि आपका लक्ष्य क्या है तो उन्होने कहा की आईएएस अधिकारी बन कर समाज की सेवा करना चाहता हूं। पुनीत ने सरकारी विद्यालयों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों मे शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुए हैं।