ग्रामीण प्रतिभा को मिला सम्मान, अनुपा बनी प्रेरणा की मिसाल

राजपुर प्रखंड के खरहना उच्च विद्यालय की छात्रा अनुपा कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि को लेकर शिक्षा विभाग भी गौरवान्वित है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना सह एमडीएम) स्वयं विद्यालय पहुंचे और छात्रा को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीण प्रतिभा को मिला सम्मान, अनुपा बनी प्रेरणा की मिसाल

केटी न्यूज/राजपुर :

राजपुर प्रखंड के खरहना उच्च विद्यालय की छात्रा अनुपा कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि को लेकर शिक्षा विभाग भी गौरवान्वित है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना सह एमडीएम) स्वयं विद्यालय पहुंचे और छात्रा को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया।अधिकारी ने अनुपा की सफलता को ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लगन और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अन्य छात्रों से भी अनुपा से सीख लेने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की।

इस अवसर पर शिक्षक नेता ब्रजेश राय ने कहा कि अनुपा की मेहनत यह साबित करती है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत ही वह कुंजी है, जो सफलता के द्वार खोलती है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोरख मेहरा सहित शिक्षक श्याम नारायण ठाकुर, विनोद पांडेय, अरविंद यादव, धनजी पांडेय और राजेश राम ने भी छात्रा की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। शिक्षकों ने भरोसा दिलाया कि हर छात्र को आगे बढ़ाने में विद्यालय परिवार पूरा सहयोग देगा।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा गया। सभी ने अनुपा की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।