डुमरांव में सब्जी विक्रेता की बेटी शनताज ने मैट्रिक परीक्षा में लाई 93 फिसदी अंक, बढ़ाई शान

कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता है, एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों..., इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाई है डुमरांव के एक सब्जी विक्रेता की बेटी शनताज ने।

डुमरांव में सब्जी विक्रेता की बेटी शनताज ने मैट्रिक परीक्षा में लाई 93 फिसदी अंक, बढ़ाई शान

केटी न्यूज/डुमरांव

कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता है, एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों..., इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाई है डुमरांव के एक सब्जी विक्रेता की बेटी शनताज ने। डुमरांव के महारानी उषारानी बालिका प्लस टू विद्यालय की छात्रा शनताज ने इस बार के मैट्रिक परीक्षा में 93 फीसदी अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शनताज को हिन्दी में 91, संस्कृत में 97 मैथ में 93, सामाजिक विज्ञान विषय में 65 तथा विज्ञान में 78 अंक ला अपने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।

शनताज डुमरांव के वार्ड 18 स्थित कमल नगर मोहल्ले में अपने पिता मुजाहिम अंसारी, माता सलमा खातून तथा अन्य बहनों के साथ रहती है। शनताज की सफलता इसलिए भी खास है कि उसके पिता सब्जी की एक छोटी दुकान चलाते है, जिससे पूरे परिवार को भरण-पोषण होता है। समय-समय पर शनताज भी अपने पिता का सहयोग करती है। इसके साथ ही वह पढ़ाई में भी काफी होशियार है तथा सेल्फ स्टडी से उसने यह सफलता हासिल की है। शनताज ने अपनी सफलता का श्रेय खुद पर विश्वास, माता-पिता तथा शिक्षकांे के मार्गदर्शन को दिया है। शनताज उच्च शिक्षित बन देश की सेवा करना चाहती है।