पुलिस बल की तैनाती के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद

कुर्बानी (समर्पण) का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को केसठ प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रखंड के केसठ, रामपुर, किरनी समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चौन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

पुलिस बल की तैनाती के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद

केटी न्यूज/केसठ। 

कुर्बानी (समर्पण) का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को केसठ प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रखंड के केसठ, रामपुर, किरनी समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चौन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर “ईद मुबारक” कहा तथा भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।सुबह से ही ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नए परिधानों में सजे बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग उत्साह के साथ नमाज अदा करने पहुंचे।

नमाज के बाद बकरे की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर तक चलता रहा। कई संपन्न परिवारों द्वारा कुर्बानी का हिस्सा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया। वहीं बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने नए कपड़े और टोपी पहनकर जमकर खुशियां मनाईं तथा घर पहुंचे मेहमानों और रिश्तेदारों का आदरपूर्वक स्वागत किया।त्योहार के दौरान घरों में विभिन्न पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर मुंह मीठा किया। कई लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दुआ और पुष्प अर्पित करते भी नजर आए। पूरे क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली।बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नवानगर थाना अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्ती करते नजर आए। प्रशासन की सतर्कता के बीच पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर पूर्व राजद प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बकरीद का पर्व प्रेम, भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। मौके पर पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान, पूर्व मुखिया धनंजय यादव उर्फ विधायक जी, बीडीसी सदस्य असलम हुसैन समेत कई गणमान्य लोगों ने क्षेत्रवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं।