लंबित परियोजनाओं पर डीएम साहिला का सख्त रुख

जिलाधिकारी साहिला ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कड़ा रुख अपनाया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित परियोजनाओं को हर हाल में समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

लंबित परियोजनाओं पर डीएम साहिला का सख्त रुख

__ आरओबी, सड़क, चापाकल और बिजली योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को फटकार, शिकायतों के त्वरित निपटारे का निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कड़ा रुख अपनाया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित परियोजनाओं को हर हाल में समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।डीएम ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को बक्सर-गहमर चौसा आरओबी और बक्सर-इटाढ़ी आरओबी से जुड़े शेष कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरओबी पर कालीकरण की दूसरी परत जल्द कराने तथा सर्विस लेन निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सर्विस लेन का निर्माण प्रक्रियाधीन है।लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर के कार्यपालक अभियंता को नए चापाकलों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने तथा पुराने चापाकलों की मरम्मत संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने साफ कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर द्वारा बताया गया कि बक्सर-जासो रोड की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए विभाग से आदेश की मांग की गई है। साथ ही पुराने संवेदक को कार्य में शिथिलता बरतने के कारण काली सूची में डाल दिया गया है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं ग्रामीण कार्य विभाग डुमरांव को अनुरक्षण अवधि वाली सड़कों की पहचान कर तत्काल गड्ढे भरवाने का आदेश दिया गया। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ऋण संबंधी लंबित आवेदनों का तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।बैठक में प्रगति यात्रा के तहत निर्माणाधीन योजनाओं की भी समीक्षा हुई। डीएम ने कहा कि जिन स्थलों पर विद्युत पोल के कारण निर्माण कार्य बाधित है, वहां तत्काल पोल शिफ्ट कर कार्य पूरा कराया जाए। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को आम लोगों से मिलने वाली शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।