Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

राजद विधायक शंभू नाथ यादव के बिहटा से लेकर बलिया तक 13 ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू

ब्रह्मपुर से राजद विधायक तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने बुधवार को अहले सुबह से रेड शुरू कर दी है

राजद विधायक शंभू नाथ यादव के बिहटा से लेकर बलिया तक 13 ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू

राजद विधायक शंभू नाथ यादव के बिहटा से लेकर बलिया तक 13 ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू

केटी न्यूज/ बक्सर

ब्रह्मपुर से राजद विधायक तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने बुधवार को अहले सुबह से रेड शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे भारी संख्या में केंद्रीय बलों के नेतृत्व में ईडी की टीम ने उनके पैतृक आवास चक्की स्थित उनके फ्लोर मिल सहित कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चला रही है।

राजद विधायक शंभू नाथ यादव के बिहटा से लेकर बलिया तक 13 ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू

इसमें उनके रिश्तेदारों तथा करीबियों के ठिकाना भी शामिल है। जानकारी के अनुसार चक्की के साथ ही बिहटा, पटना आवास, खरहाटांड़ नया भोजपुर तथा बक्सर के जासो रोड में समेत कुल 13 जगह पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। हालाकि, ईडी के अधिकारी अभी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। बता दे की शंभू यादव ब्रह्मपुर विधानसभा से पिछली दो बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं।

राजद विधायक शंभू नाथ यादव के बिहटा से लेकर बलिया तक 13 ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू

उन्हें लालू परिवार का बेहद कर भी माना जाता है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त लाल यादव के खिलाफ चालक घोटाला का मामला शुरू हुआ था उसे समय तक यह उनके बाड़ी गार्ड रहे हैं। एक मामूली से सिपाही से करोड़ो रुपए के फ्लोर मिल, होटल समेत अकूत संपत्ति अर्जित करने की सूचना प्रवर्तन निदेशालय को मिली थी।

राजद विधायक शंभू नाथ यादव के बिहटा से लेकर बलिया तक 13 ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू

इसी के आलोक में ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। छापेमारी शुरू होते ही राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा तेज हो गई है। वहीं सूत्रों की मानें तो उनके दोस्त रिश्तेदार समेत कुल 27 लोगों के घर पर ईंड़ी की रेड़ चल रही है। 

राजद विधायक शंभू नाथ यादव के बिहटा से लेकर बलिया तक 13 ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।