नोनियाडेरा में जामुन के पेड़ में लगी आग, अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला हादसा

मुरार थाना क्षेत्र के नोनियाडेरा गांव के समीप रविवार की देर शाम जामुन के एक विशाल पेड़ में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पेड़ धूं-धूं कर जलने लगा था।

नोनियाडेरा में जामुन के पेड़ में लगी आग, अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला हादसा

केटी न्यूज/डुमरांव

मुरार थाना क्षेत्र के नोनियाडेरा गांव के समीप रविवार की देर शाम जामुन के एक विशाल पेड़ में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पेड़ धूं-धूं कर जलने लगा था। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल डुमरांव अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमालय पदाधिकारी सिखा कुमारी ने बिना देर किए तत्काल मौके पर अग्निशम वाहन को भेजा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पेड़ में लगी आग को बुझा एक बड़े हादसे को टाल दिया।

अग्निशमन विभाग के त्वरित ऐक्शन तथा आग पर तुरंत काबू पाए जाने पर स्थानीय लोगों ने तारीफ की है और कहा कि यदि समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंचता तो यह हादसा बड़ा हो सकता था तथा आग बड़े क्षेत्र में फैल सकती थी। अग्निशमालय पदाधिकारी सिखा कुमारी ने बताया कि डुमरांव अग्निशमालय कार्यालय में हमेशा अग्निशमन वाहन को तैयार हालत में रखा जाता है तथा कही भी अगलगी की सूचना मिलने पर, उसी समय अग्निशमन वाहन को रवाना कर दिया जाता है। बता दें कि डुमरांव अग्निशमन कार्यालय की तत्परता से इस वर्ष अगलगी की कई घटनाओं में तुरंत राहत पहुंचा इसे विभत्स होने से बचाया गया है। खासकर अग्निशमालय पदाधिकारी सिखा कुमारी की त्वरित कार्रवाई व तत्परता काबिले तारीफ है। रविवार की शाम भी उनकी तत्परता नोनियाडेरा में हुई अगलगी की घटना में देखने को मिली।